नई शुरुआत का समय : प्रधानमंत्री का नव वर्ष पर संदेश
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने नव वर्ष के संदेश में संभवत: कठिन दौर
से गुजर रही अपनी सरकार और कांग्रेस की ‘कमियों और गलतियों’ पर चिंतन करते
हुए आज ‘सुधारात्मक कार्य’ की ‘‘नई शुरुआत' करने की बात की।
सिंह ने आने वाले वर्ष 2014 में सभी के लिए शांति, सुरक्षा, प्रसन्नता और समृद्धि की कामना करते हुए कहा, यह समय उम्मीद बनाए रखने, लक्ष्यों को प्राप्त करने, संकल्प और विश्वास के साथ नई शुरुआत करने का है। अपने संदेश में उन्होंने कहा, राष्ट्र के रूप में यह एकजुट और भावी अवसरों तथा चुनौतियों के लिए अपने आपको तैयार करने का समय है। उनके इस संदेश को आगामी लोकसभा चुनावों की चुनौतियों का सामना करने के परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, नया साल हममें से प्रत्येक के लिए बीते हुए वर्ष की सफलताओं और उपलब्धियों के साथ-साथ कमियों और गलतियों पर दृष्टिपात करने का समय है। यह हमें स्वयं का पुनर्मूल्यांकन करने और भावी वर्ष के लिए योजना बनाने, सुधारात्मक कार्य करने तथा नए लक्ष्य तय करने का अवसर प्रदान करता है। गुजरते साल में कांग्रेस तथा सरकार के कठिन दौर के परिप्रेक्ष्य में सिंह का यह संदेश महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भ्रष्टाचार के कई आरापों, मंहगाई और अर्थव्यवस्था के धीमे पड़ने आदि मुद्दों पर सरकार को इन दिनों बड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को चार राज्यों में भारी पराजय का सामना करना पड़ा है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com