-->

Breaking News

बिना शर्त के समर्थन देगी कांग्रेस, सरकार बनाने पर आज विचार कर सकती है 'आप'

नई दिल्ली | दिल्ली में अगली सरकार को लेकर शनिवार को स्थिति साफ हो सकती है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी या राष्ट्रपति शासन लगेगा, शनिवार को इसका फैसला हो जाएगा। सरकार गठित करने के लिए लेफ्टिनेंट गवर्नर के न्योते पर 'आप' के नेता अरविंद केजरीवाल सुबह साढ़े दस बजे उनसे मिलने जाएंगे। इस बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को 'आप' को बाहर से समर्थन देने की चिट्ठी उपराज्यपाल को भेज दी है। दिल्ली में कांग्रेस के प्रभारी शकील अहमद ने यह जानकारी दी। ऐसे में 'आप' पर सरकार बनाने का दबाव बढ़ गया है। विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीट लाने वाली बीजेपी पहले ही सरकार बनाने से इनकार कर चुकी है। 

हालांकि 'आप' अभी तक कहती रही है कि वह न तो किसी से समर्थन लेगी और न ही किसी का समर्थन करेगी। फिर यह संभव है कि यदि लेफ्टिनेंट गवर्नर ने 'आप' को सरकार बनाने के लिए कहा तो वह प्रस्ताव स्वीकार करने का दांव चल सकती है। पार्टी का प्रयास है कि वह इस आरोप से बच सके है कि वह सरकार बनाने से पीछे हट रही है और दिल्ली को एक और चुनाव की ओर ढकेल रही है।पार्टी की बैठक के बाद पार्टी नेता योगेंद्र यादव ने बताया कि केजरीवाल किसी से न तो समर्थन लेने और न देने के रुख से एलजी को अवगत करा देंगे। फिर सब कुछ एलजी पर निर्भर होगा। यदि वह तब भी 'आप' को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं तो पार्टी आगे बढ़ सकती है। इसके बाद सदन में बहुमत सिद्ध न कर पाने पर राष्ट्रपति शासन एकमात्र विकल्प होगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com