-->

Breaking News

दिग्विजय को कांग्रेस निकाले तो हम ले लेंगे: विजयवर्गीय

इंदौर(13DEC)। मध्य प्रदेश के कद्दावर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय ¨सह एक कुशल संगठक हैं। कांग्रेस ने उनकी कद्र नहीं की, इसलिए प्रदेश में आज पार्टी की ऐसी हालत हुई है। यदि कांग्रेस उन्हें पार्टी से निकालती है तो हम उन्हें ले लेंगे और उनका सही उपयोग करेंगे।
गुरुवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद दयनीय रहा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अंदर चुनाव प्रबंधन की बेहतर क्षमता है पर कांग्रेस ने उनका इस्तेमाल ढंग से नहीं किया। मध्य प्रदेश चुनाव कमेटी के अध्यक्ष रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी प्रहार करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि यदि लोटे में बाल्टी भर पानी डाल दिया जाए तो पानी बहेगा ही न। यही हालत ¨सधिया की हुई है। क्षमता नहीं होने के बावजूद उन्हें प्रदेश की जिम्मेदारी दे दी गई। नतीजा सबके सामने हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com