-->

Breaking News

पुलिस फायरिंग में एक की मौत, क‌र्फ्यू

सिंगरौली(14DEC)। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के अमझर गांव में आठ दिन से लापता युवक का शव मिलने के बाद बवाल हो गया। लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले समेत फायरिंग की। इससे एक युवक की मौत हो गई व चार लोग घायल हो गए।हालात इस कदर बिगड़े कि आक्रोशित भीड़ ने कलेक्टर सहित अन्य चार लोगों के वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने बैढ़न सहित मोरबा व विंध्य नगर क्षेत्रों में क‌र्फ्यू लगा दिया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com