मीड डे मील से 35 बच्चे बीमार
सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के बेलपेठ टोला गांव के प्राथमिक स्कूल के 35 बच्चों को शुक्रवार को मीड डे मील खाने के बाद उल्टी-दस्त होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इनमें से सात छात्रों की हालत गंभीर है।एसडीएम लता पाठक ने खाना बनाने वाली स्वयं सहायता समूह गंगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। दोपहर में बच्चों को भोजन में आलू चने की सब्जी, मूंग दाल और चावल दिया गया था। लेकिन भोजन करने के बाद कुछ बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com