दहलने से बची दिल्ली, लश्कर का आतंकी अरेस्ट
नई दिल्ली(13DEC)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा के एक संदिग्ध
आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स मोहम्मद शाहिद नाम का एक मौलवी
बताया जा रहा है। शाहिद के पास से एक डायरी मिली है, जिससे दिल्ली में हमले
पर बने प्लान का खुलासा हुआ है। पुलिस का दावा है की शाहिद दो बार
पाकिस्तान जा चुका है। पुलिस सूत्रों के हवाले से ये भी जानकारी मिली है की
शाहिद लश्कर तैयबा के कमांडर जावेद बलूची के इशारों पर काम करता था। पुलिस
को शाहिद की जानकारी शाहिद और बलूची की बातचीत की कॉल ट्रेसिंग के दौरान
मिली।
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने नए साल पर दिल्ली का दहलाने की साजिश रची थी। लश्कर-ए-तैयबा ने नए साल के अवसर पर दिल्ली के भीड़ भरे बाजारों में बम ब्लास्ट करने का प्लान था। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतारा जा सके। बस उन्हें इंतजार था तो धमाका करने के लिए बमों का। इस मोड्यूल का खुलासा मोहम्मद शाहिद नाम के एक संदिग्ध आतंकवादी की गिरफ्तारी के साथ हुआ।शाहिद मेवात का मौलवी बताया जा रहा है और उसे मेवात से ही गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक डायरी मिली है जिसमें हमले की तफ्सील से जानकारी लिखी हुई है। बताया जा रहा है की आतंकवादी पहले ही दिल्ली एनसीआर की रेकी कर चुके थे। पकड़े गए आतंकी शाहिद का एक साथी फरार है। जिसके लिए पुलिस लुक ऑउट नोटिस जारी करेगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com