राहुल गांधी ने वीरभद्र को चेताया, जा सकती है कुर्सी
नई दिल्ली । इसी हफ्ते मुख्यमंत्रियों को भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की हिदायत देने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दिल्ली तलब कर लिया.बताया जा रहा है कि पन बिजली परियोजना के लिए निजी कंपनी से फायदा लिए जाने के जो आरोप भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने लगाए हैं उन्हें राहुल ने गंभीरता से लिया है.
उन्होंने वीरभद्र को चेताया है कि भ्रष्टाचार हुआ तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.वीरभद्र ने राहुल गांधी से मुलाकात करके इस परियोजना से संबंधित सभी दस्तावेजों को पेश किया है. कांग्रेस में नए मुख्यमंत्री के लिए वरिष्ठ मंत्री जीएस वाली और कौल सिंह ठाकुर के नाम भी लिये जाने लगे हैं.
कांग्रेस हाईकमान हिमाचल पर जल्द फैसला लेने के मूड में है. सोनिया-राहुल ने राज्य की प्रभारी अंबिका सोनी से एक बार फिर राय मांगी है.इस बीच पार्टी में यह चर्चा भी जोरों पर है कि हिमाचल और उत्तराखंड का मुख्यमंत्री एक साथ बदला जाए या फिर अभी सिर्फ हिमाचल पर कोई बड़ा फैसला लिया जाए.
वीरभद्र को मुश्किल में जानकर उनकी पत्नी ने भी कांग्रेस मुख्यालय आकर पति की सफाई में पनबिजली परियोजना से संबंधित कागज बांटे और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की. फिलहाल वीरभद्र ने कहा कि वह भाजपा की धूमल सरकार के मामलों की जांच कराना चाहते हैं. इसलिए उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com