-->

Breaking News

सोनिया से मिले लालू, कहा वैसी गलती दोबारा नहीं होगी

नयी दिल्ली। चारा घोटाले के दोषी और आरजेडी के मुख्या इन दिनं जमानत पर रिहा है। लालू जमानत पर है तो अपना पूरा वक्त पार्टी और संगठन को मजबूत करने में लगे है। बिहार में अपनी साख हो चुके लालू लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का दामन थामकर कमबैक करना चाहती है,लेकिन कांग्रेस लालू की हरकतों की वजह से उनसे नाराज है। जेल से आने के बाद लालू ने पहले फोन पर सोनिया से बात की, मीडिया के सामने सोनिया गांधी की तारिफें की,लेकिन जब बात इससे नहीं बनी तो खुद ही उनके सामने हाजिर हो गए। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद वर्ष 2014 में होने जा रहे आम चुनावों में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन होने के अनुमान को बल मिला है।

चारा घोटाले में निचली अदालत से पांच साल की सजा पाए लालू इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर हैं। सोनिया गांधी के साथ यहां हुई मुलाकात के बाद लालू प्रसाद ने कहा कि गठबंधन पर चर्चा के लिए वे मुझसे शीघ्र ही फिर से मुलाकात करेंगी। वर्ष 2009 में कांग्रेस के साथ लालू प्रसाद ने गठबंधन तोड़ लिया था। लालू ने कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मात्र तीन सीटें दी थीं। लालू ने कहा कि वे दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने के लिए कांग्रेस-राजद-लोक जनशक्ति पार्टी गठबंधन शीघ्र ही तैयार हो जाएगा। वर्ष 2004 के आम चुनाव में तीनों पार्टियों ने एकजुट हो कर 29 सीटों पर परचम लहराया था, लेकिन 2009 में अलग-अलग लड़ने पर राजद को चार, कांग्रेस को दो और लोजपा को एक सीट पर ही जीत हासिल हो सकी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com