ईश्वर पांडे को मिला नए साल का परफेक्ट तोहफा
रीवा | भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले 18 बरस में मध्य प्रदेश के पहले खिलाड़ी तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे ने कहा कि उन्हें उनकी कड़ी मेहनत का फल मिला है। मध्य प्रदेश का प्रनिनिधित्व टीम इंडिया में टेस्ट मैचों में अंतिम बार लेग स्पिनर नरेंद्र हिरवानी ने किया था जबकि अमय खुरसिया 2001 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले राज्य के आखिरी क्रिकेटर थे।
मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले पांडे को न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए आज भारत की वनडे और टेस्ट दोनों टीमों में शामिल किया गया। पांडे ने टीम में चुने जाने के बाद कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि यह मेरे राज्य के लिए बड़ी खबर है। अंतत: मुझे मौका मिल गया है। मैं इस लम्हें के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था और अंतत: यह लम्हा आ गया।
उन्होंने कहा कि लेकिन अभी जश्न मनाने का समय नहीं है क्योंकि मुझे आगामी चुनौतियों पर ध्यान लगाना है। मुझे कड़ी मेहनत जारी रखनी होगी और एकाग्र रहना होगा। पांडे का मुख्य हथियार उनकी आउट स्विंग है जिन्हें उन्होंने इस साल आईपीएल में पुणे वारियर्स के साथ खेलने के दौरान दक्षिण अफ्रीका के महान गेंदबाज एलेन डोनाल्ड की देखरेख में तराशा है।
पांडे ने कहा कि मुझे हमेशा से आउटस्विंग गेंदबाजी करना पसंद है लेकिन पुणे वारियर्स के साथ खेलने के दौरान मैंने इसमें सुधार किया। उन्होंने (डोनाल्ड) मेरी आउट स्विंगर पर काफी काम किया। मैं उनका आभारी हूं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com