500 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली फिल्म बनी धूम-3
मुंबई । धूम-3 दुनिया भर में तहलका मचाए हुए है और अब एक नए रिकॉर्ड की पुष्टि भी हो चुकी है. फिल्म ने भारत समेत दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म ने भारत में 351.29 करोड़ रुपये कमाए हैं जबकि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसने 150.6 करोड़ रुपये की कमाई की है. यश राज फिल्म्स ने इस जादुई आंकड़े की घोषणा की है.
फिल्म को हुई इस कमाई के बाद अब इसे जर्मनी, पेरू, रोमानिया, जापान, रूस और तुर्की में भी रिलीज किया जाएगा. खास बात यह भी है कि धूम सीरीज की सारी फिल्में जबरदस्त हिट हुई हैं, लेकिन आमिर खान की इस धूम ने दुनिया भर में ही बॉलीवुड की धूम मचाकर रख दी है.
धूम3 यशराज बैनर की फिल्म है. इसे डायरेक्ट किया है विजय कृष्ण आचार्य ने. इसमें आमिर खान के अलावा कटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा लीड भूमिका में है. ये कहानी है शिकागो में बसे एक सर्कस मालिक के बेटे की. जो अपने पिता की मौत का बदला वहां के एक बैंक को लूटकर लेता है.
इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर भी नई रणनीति अपनाई गई थी. फिल्म में आमिर खान के रोल के इर्द गिर्द एक बड़ा सीक्रेट छुपा है, जिसे रिलीज से पहले उजागर नहीं किया गया. फिल्म के गाने भी सिर्फ 30 सेकंड के टीजर के रूप में रिलीज किए गए.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com