आकाशवाणी उद्घोषकों का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आरम्भ
भोपाल। उद्घोषक आकाशवाणी की पहचान भी है और आत्मा भी। उद्घोषक पर ही सारा
दारोमदार होता है कि वह आकाशवाणी की छवि को उत्कृष्ट बनाये। वह अपने आप में
एक सांस्कृति इतिहास और धरोहर को समेटे होता है।-ये उद्गार व्यक्त किये
आकाशवाणी के पूर्व महानिदेशक श्री लीलाधर मंडलोई ने। उन्होंने आकाशवाणी
उद्घोषकों के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर
आकाशवाणी भोपाल के केन्द्र प्रमुख श्री सुदर्शन अंसोलिया एवं सेवानिवृत्त
वरिष्ठ उद्घोषक श्री शाकिर अली विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
दुष्यन्त कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय के शिरढोणकर सभागृह में आयोजित अधिवेशन में श्री मंडलोई का अभिनन्दन किया गया। श्री मंडलोई ने अपने अभिनन्दन के उत्तर में कहा कि मैंने आकाशवाणी से और विशेष रूप से उद्घोषकों से बहुत कुछ पाया है। उद्घोषक मेरे लिए हमेशा आकर्षण भी रहे और गौरव भी, क्योंकि हमारी छवि इन्हीं से बनती है। उन्होंने कहा कि अपने काम को मिशन बनाकर चलेंगे तो अपना श्रेष्ठ आप दे पायेंगे।
श्री सुदर्शन अंसोलिया ने कहा कि उद्घोषकों ने सभी को जोड़ने का काम किया है। आज के समारोह में भी अलग अलग संगठनों को आमंत्रित कर उद्घोषकों ने समन्वयवादी प्रकृति का परिचय दिया है। श्री शाकिर अली ने कहा कि श्री मंडलोई सर्जनात्मक प्रतिभा के धनी भी हैं और कद्रदान भी। इसीलिये उन्होंने उद्घोषकों के प्रति हमेशा उदार रवैया रखा।अधिवेशन में महासचिव श्री कृष्णा शास्त्री ने संगठन का प्रतिवेशन रखा। सावनी राजू ने स्वागत वक्तव्य दिया। कृतज्ञता ज्ञापन परवीन कुरैशी ने किया। संचालन राजुरकर राज ने किया।
समारोह के दूसरे चरण में श्री मंडलोई ने आकाशवाणी के सेवानिवृत्त उद्घोषकों का अभिनन्दन किया और आकस्मिक उद्घोषकों एवं विभन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये।दोपहर बाद के सत्र में श्री राकेश भसीन की अध्यक्षता में देश भर से आये उद्घोषकों ने अपने विभिन्न मुद्दों पर विमर्श किया। उल्लेखनीय है कि इस अधिवेशन में पाण्डुचेरी, विजयवाड़ा, जम्मू, गुजरात, पंजाब, राजस्थान आदि राज्यों से उद्घोषक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।अधिवेशन के संयोजक श्री पुरुषोत्तम ने बताया कि कल के सत्रों में संगठन के विविध आयामों पर चर्चा की जायेगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com