-->

Breaking News

महिला आरक्षण विधेयक के लेप्स होने की जवाबदेही से कांग्रेस बच नहीं सकती

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लता वानखेडे ने कहा कि पन्द्रहवी लोकसभा के पन्द्रहवे और अंतिम सत्र में भी महिला आरक्षण विधेयक पारित करवाने में कांग्रेसनीत यूपीए सरकार की विफलता ने कांग्रेस की असल मंशा को बेनकाब कर दिया है। कांग्रेस कौरी तोर पर महिला आरक्षण की बात करती है लेकिन उसने कभी महिला आरक्षण की प्रतिबद्धता साबित नहीं की भारतीय जनता पार्टी ने महिला आरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। संगठन में 33 प्रतिशत आरक्षण को हकीकत करके दिखा दिया। भाजपा ने सत्ता में आते ही मध्यप्रदेश में निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर राजकाज में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की है। 6 प्रतिशत महिलाएं सामान्य सीटों से विजयी होकर 56 प्रतिशत पदों को गौरवान्वित कर रही है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा के इस अंतिम सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो पाने पर राज्यसभा में पारित होने के बाद भी यह लेप्स हो जायेगा। यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण होगी क्योंकि तीन बार पहले भी इसी तरह महिला आरक्षण विधेयक लेप्स हो चुका है। लता वानखेडे ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को पारित कनमे के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बिना शर्त समर्थन दिया है, लेकिन विधेयक पारिक कराना सत्ता पक्ष की जवाबदेही है। इस जवाबदेही में कांग्रेस अपराधिक रूप से विफल सिद्ध हुई है। कांग्रेस को महिलाएं माफ नहीं करेगी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से जवाब मांगा जायेगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com