महाराष्ट्र के अमरवाती में इमारत में लगी आग
मुंबई:
महाराष्ट्र में अमरावती जिले के परतवाड़ा गांव में रविवार को एक मकान में आग लग जाने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि मकान में ही परिवार की दुकान और उनका घर था। दुकान में आग तब लगी, जब परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे।परतवाड़ा थाने के पुलिस अधिकारी अशोक इंगल ने बताया कि गोठवाल परिवार की साड़ी की दुकान में तड़के 2.30 बजे के करीब आग लगी।
इंगल ने बताया, "प्रथम दृष्टया जांच के मुताबिक यह माना जा रहा है कि शायद दुकान में शार्ट सर्किट होने से वहां रखी साड़ियों और अन्य कपड़ों में पहले आग लगी होगी, जिसकी लपटें दुकान के ऊपर बने घर जा पहुंची और गोठवाल परिवार, जो ऊपर घर में सो रहे थे, को बचाव का मौका नहीं मिल पाया होगा।"
गांववासियों की मदद से पुलिस ने आग बुझाई, लेकिन हादसे में गोठवाल परिवार के सभी सात सदस्यों की मौत हो गई।इंगल ने बताया कि मरने वालों में रवि आर. गोठवाल (30) निकिता आर. गोठवाल (25) पूनम ए. गोठवाल (30) शीतल ए. गोठवाल (28) वेद ए. गोठवाल (4) वेदिका ए. गोठवाल (3) और विमल आर. गोठवाल (55) शामिल हैं।दुकान अमरावती से 55 किलोमीटर दूर गांव के भीड़-भाड़ वाले इलाके तिलक चौक पर स्थित थी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com