-->

Breaking News

टॉप-10 गेंदबाजों में शुमार होना हैरानी भरा : बिन्नी

मीरपुर : अनिल कुंबले का 21 साल पुराना रिकार्ड तोड़कर गेंदबाजी प्रदर्शन के मामले में शीर्ष दस में शामिल हुए भारतीय हरफनमौला स्टुअर्ट बिन्नी ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ उनके प्रदर्शन (चार रन देकर छह विकेट) में तेज गेंदबाजी के अनुकूल हालात ने मदद की।

बिन्नी के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारत ने महज 105 रन बनाने के बावजूद मैच जीतकर श्रृंखला में 2-0 से बढ़त बना ली। बिन्नी ने कहा, ‘मेरी ताकत विकेट पर गेंद डालना और स्विंग कराना है। यहां हालात मेरे अनुकूल थे। वैसे दुनिया के शीर्ष दस गेंदबाजों में शुमार होना हैरानी की बात है।’ उसने कुंबले का 1993 में बनाया रिकार्ड तोड़ा जब हीरो कप फाइनल में उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 रन देकर छह विकेट लिये थे।

बिन्नी ने कहा कि टीम को बांग्लादेश को सस्ते में आउट करने का यकीन था। उन्होंने कहा, ‘हमने कभी नहीं सोचा था कि हम खेल से बाहर हैं। पारी खत्म होने के बाद हालांकि हम अपनी बल्लेबाजी से दुखी थे।’ उसने कहा, ‘लेकिन हमने ब्रेक में आपस में बात की और बाद में अच्छी गेंदबाजी की। जिस तरह हमें बल्लेबाजी में मुश्किल आई, वही हालात उनके लिये भी थे। ऐसे में कुछ विकेट जल्दी लेकर दबाव बनाना आसान था और हमने वही किया।’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com