भारत की नजरें बांग्लादेश के खिलाफ क्लीनस्वीप पर
मीरपुर : खेल के इतिहास के सबसे कम स्कोर का बचाव करते हुए जीत दर्ज करने के बाद आत्मविश्वास से भरपूर भारतीय टीम गुरुवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में भी जीत के साथ श्रृंखला में 3-0 से क्लीनस्वीप करने के इरादे से उतरेगी।
भारतीय टीम ने कल मात्र 105 रन के स्कोर का बचाव किया था और टीम इंडिया अब मुशफिकुर रहीम की टीम को एक बार फिर मात देने को तैयार है। भारत ने ना सिर्फ बांग्लादेश को 58 रन पर ढेर किया बल्कि स्टुअर्ट बिन्नी ने बेजोड़ प्रदर्शन करते हुए चार रन पर छह विकेट चटकाते हुए सुनिश्चित किया कि घरेलू टीम का आत्मविश्वास पूरी तरह से टूट जाए।
कप्तान सुरेश रैना खुश हैं कि जहां पहले मैच में सलामी बल्लेबाजों ने उनकी जीत की नींव रखी वहीं कम स्कोर वाले दूसरे मैच में कल तेज गेंदबाजों ने टीम की जीत की राह तैयार की।
टीम को अब अंतिम मैच में अपने मध्य क्रम के बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी जिससे इंग्लैंड दौर से पहले खिलाड़ियों को मौका देने का इस श्रृंखला का असल मकसद पूरा हो जाएगा।
टीम की चिंता का एकमात्र कारण मध्यक्रम के बल्लेबाजों चेतेश्वर पुजारा और अंबाती रायुडू की विफलता है। रायुडू पहले मैच में नाबाद रहे थे लेकिन पुजारा ने दोनों मैच में शून्य और 11 रन की पारी खेली। पहले मैच में हालांकि वह अंपायर के गलत फैसले का शिकार बने।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com