-->

Breaking News

फुटबॉल मैच दर्शकों के बीच विस्फोट में 21 की मौत

कानो (नाइजीरिया) : उत्तरी नाइजीरिया के दमातुर में एक केंद्र पर फुटबॉल विश्व कप देख रहे लोगों के बीच हुए बम विस्फोट में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है।पिछली रात शहर के नयी-नामा क्षेत्र में विस्फोट के बाद सनी अबाचा स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के एक सूत्र ने बताया, ‘विस्फोट स्थल से हमें 21 शव और 27 घायल लोग मिले हैं।’ विस्फोट की जिम्मेदारी हालांकि अभी किसी ने नहीं ली है लेकिन संदेह है कि इसके पीछे बोको हराम का हाथ हो सकता है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऐसा लगता है कि बम को घटना स्थल के बाहर एक मोटर चालित रिक्शा में छुपा दिया गया होगा। इस जगह पर बड़े परदे पर ब्राजील और मेक्सिको का फुटबॉल मैच देखने के लिए भीड़ एकत्रित हुई थी। योब राज्य पुलिस के आयुक्त सेनुसी रूफाई ने बताया कि विस्फोट रात पौने बारह बजे ठीक उसी समय हुआ जब फोर्तालेजा में मैच शुरू ही हुआ था।अस्पताल के एक सूत्र ने कहा, ‘शवों को मुर्दाघर में रखा गया है और घायल हुए लोगों का उपचार किया जा रहा है। पीड़ितों में युवा और बच्चे शामिल हैं। उनमें से कुछ जल गए हैं और कुछ की हड्डियां टूट गई हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com