आनंदीबेन पटेल ने निर्धारित किया 100 दिन का एजेंडा
गांधीनगर: गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने अपनी सरकार के लिए 100 दिन का एजेंडा निर्धारित किया है जिसमें 11 महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।गुजरात सरकार के प्रवक्ता और शहरी विकास मंत्री नितिन पटेल ने कहा, ‘‘हमने सरकार के लिए 100 दिन का विस्तृत एजेंडा तैयार किया है जिसके तहत 11 क्षेत्रों में विशेष लक्ष्यों को हासिल करना है।’’
पटेल ने कहा, ‘‘यद्यपि सरकार का काम तो सतत है लेकिन हमने सरकार को गति देने और राज्य की विकास यात्रा को जारी रखने के लिए इस सरकार के पहले 100 दिनों के दौरान के लिए जरूरी लक्ष्य निर्धारित किया है।’’
इस 100 दिन के एजेंडा में महिला सशक्तीकरण, कुपोषण के खिलाफ जंग, स्वच्छता अभियान और राजस्व रिकॉर्ड के समुन्नयन समेत अन्य विषय शामिल हैं। पटेल ने कहा, ‘‘प्रत्येक विषय के लिए विशेष लक्ष्य रखे गए हैं और राज्य प्रशासन से इन लक्ष्यों पर नतीजा देने को कहा गया है।’’ उन्होंने स्वीकार किया कि ये नियमित मुद्दे हैं लेकिन दावा किया कि प्रशासन के लिए आक्रामक लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com