-->

Breaking News

तेंदुलकर के सम्मान में दुर्लभ सिक्का जारी किया ब्रिटिश फर्म ने

लंदन: ब्रिटेन की अग्रणी सामान निर्माता कंपनी ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर के सम्मान में सोने का विशिष्ट सिक्का जारी किया है जिसकी कीमत 12,000 पौंड स्टर्लिंग है।यह दुर्लभ सिक्का तेंदुलकर के 24 साल तक चले शानदार करियर के सम्मान में जारी किया गया है। लंदन स्थित फर्म ने बयान में कहा कि तेंदुलकर के सम्मान में वैश्विक स्तर पर केवल 210 सोने के सिक्के जारी किए गए हैं। इनमें से प्रत्येक का वजन 200 ग्राम है। केवल कुछ ही इस सिक्के को देख पाएंगे। इससे यह उन हजारों प्रशंसकों के बीच बेहद दुर्लभ और अनमोल बन गए हैं जो इस सुपरस्टार की विरासत का एक छोटा सा हिस्सा अपने पास रखना चाहते हैं।

इसमें कहा गया है कि यह 200 ग्राम का प्रत्येक सिक्का अपने आप में विशिष्ट है। इसे विशेष रूप से तैयार किये बाक्स में रखा गया है। इसके साथ प्रमाणिकता प्रमाणपत्र और सचिन तेंदुलकर के हस्ताक्षर वाला ब्ल्ला भी दिया जाएगा।

तेंदुलकर ने कहा कि वह इससे सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी पूरी जिंदगी में मैं भारत की तरफ से क्रिकेट खेलने का सपना देखता रहा। मैं बेहद भाग्यशाली हूं कि पिछले 24 साल तक इस सपने के साथ जीता रहा। मैं इन विशिष्ट सिक्कों के जारी किये जाने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इन्हें काफी सोच विचारकर प्रभावशाली तरीके से डिजाइन किया गया है।
तेंदुलकर ने पिछले साल अपना 200वां टेस्ट मैच खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com