-->

Breaking News

फीफा वर्ल्ड कप : सुआरेज के गोल से 2-1 से जीता उरुग्वे

साओ पाउलो : लुईस सुआरेज के दो गोल की बदौलत उरुग्वे ने फीफा व‌र्ल्ड कप में इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया। इस हार के साथ ही इंग्लैंड व‌र्ल्ड कप से लगभग बाहर हो गया है। अंतिम 16 में जगह पाने के लिए अब इंग्लैंड की टीम को दूसरी टीमों के प्रदर्शन का इंतजार करना होगा।

उरुग्वे की ओर से दोनों ही गोल इसके स्टार खिलाड़ी लुईस सुआरेज ने किए। सुआरेज ने पहला गोल मैच के 29वें मिनट में किया। हालांकि 77वें मिनट में इंग्लैंड के स्ट्राइकर रूनी ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया था, लेकिन 85वें मिनट में लुईस सुआरेज ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल कर मैच को निर्णायक स्थिति में पहुंचा दिया।

मैच के 84वें मिनट तक उरुग्वे और इंग्लैंड दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। इसके बाद मैच ड्रॉ होते देखकर सुआरेज ने 85वें मिनट में गोल कर दिया। इस गोल के लिए सुआरेज ने इंग्लैंड के डिफेंडरों को छकाते हुए गेंद को लगभग 25 मीटर तक अकेले भगाया। यह गोल डी के बहुत ही करीब से किया गया था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com