फीफा: जापान और ग्रीस के बीच मैच ड्रॉ
नई दिल्ली: एशियाई पावराउस जापान और ग्रीस के बीच गुरुवार को एरेना दास दुनास में खेला गया फीफा विश्व कप का ग्रुप-सी का मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा. इस ड्रॉ ने जहां ग्रीस और जापान के आगे जाने की संभावनाओं नुकसान पहुंचाया वहीं कोलम्बिया की टीम अंतिम-16 में पहुंच गई.
कोलम्बिया ने गुरुवार को खेले गए अपने दूसरे ग्रुप मैच में आइवरी कोस्ट पर 2-1 से जीत हासिल की थी. उसके खाते में छह अंक हैं जबकि उसके हिस्से में एक मैच बचा हुआ है. आइवरी कोस्ट के खाते मे दो मैचों से तीन अंक हैं. जापान और ग्रीस ने दो-दो मैचों से एक-एक अंक जुटाए हैं.
ग्रीस को अपने पहले मैच में कोलम्बिया के हाथों 0-3 से हार मिली थी जबकि जापान को आइवरी कोस्ट ने 2-1 से हराया था. 25 जून को जापान की टीम कोलम्बिया से भिड़ेगी और उसी दिन ग्रीस को आइवरी कोस्ट से भिड़ना है. जापान और ग्रीस के पास अब भी अंतिम-16 में जाने का मौका है लेकिन इसके लिए उन्हें अपना-अपना अगला मैच जीतना होगा.
ग्रीस के खिलाफ जापान ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन वह गोल करने के मौका नहीं बना सका. मध्यांतर से सात मिनट पहले कप्तान कोस्तास कात्सूरानिस को बाहर का रास्ता दिखाय गया. इसके बाद जापान में हमला तेज कर दिया लेकिन ग्रीस ने उसके हर एक हमले को नाकाम कर दिया.
कोस्तास को इस मैच में दो बार पीला कार्ड दिखाया गया. पहली बार 27वें मिनट में युवा ओसाको को गलत तरीके से रोकने पर उन्हें पीला कार्ड दिखाया गया और फिर 11 मिनट बार मोकातो हासेबे के खिलाफ फाउल ने उन्हें मैदान से बाहर कर दिया. अब वह आइवरी कोस्ट के खिलाफ नहीं खेल सकेंगे.
जापान ने मध्यांतर के बाद ग्रीस के गोलपोस्ट पर लगातार कई हमले किए लेकिन उसका दुर्भाग्य था कि उसे सफलता नहीं मिली. 68वें मिनट में ओकुबो ने गोल करने का एक स्वर्णिम मौका गंवा दिया. इस गंवाए गए मौके का कारण अब जापानी टीम का सफर कठिन हो गया है और आगे जाने के लिए उसे हर हाल में कोलम्बिया को हराना होगा.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com