-->

Breaking News

फीफा वर्ल्‍ड कप 2014: जीतकर भी बाहर हो गया रोनाल्डो का पुर्तगाल

ब्रासीलिया (ब्राजील) : क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार अपने पांवों की जादूगरी दिखाकर गुरुवार को यहां पुर्तगाल को ग्रुप जी के अपने आखिरी लीग मैच में घाना पर 2-1 से जीत दिलाई लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम विश्व कप फुटबाल के पहले दौर से बाहर हो गई।

पुर्तगाल को अगले दौर में पहुंचने के लिये इस मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करने और दूसरी तरफ से रीसीफे में जर्मनी या अमेरिका में से किसी एक की हार की दुआ करनी थी। जर्मनी ने मैच 1-0 से जीता। इस तरह से पुर्तगाल और अमेरिका के समान 4.4 अंक रहे लेकिन गोल अंतर में पिछड़ने के कारण पुर्तगाल का अंतिम 16 में पहुंचने का सपना पूरा नहीं हो पाया। पुर्तगाल को जर्मनी के हाथों 0-4 की हार महंगी पड़ी क्योंकि उसके खिलाफ सात गोल हुए जबकि अमेरिका ने केवल चार गोल खाये। इन दोनों ने समान चार-चार गोल किए थे। पुर्तगाल को बढ़त 31वें मिनट में जोस बोए के आत्मघाती गोल से मिली जबकि रोनाल्डो ने 80वें मिनट में विजयी गोल दागा। इस बीच असमोह ग्यान ने 57वें मिनट में बराबरी का गोल किया।

घाना ने रोनाल्डो को घेरे रखने की रणनीति अपनायी लेकिन सेंट्रल स्ट्राइकर के रूप में खेल रहे इस स्टार फुटबालर ने अपनी जीवंत उपस्थिति दर्ज करायी। वह पहले हाफ में दो बार गोल तक पहुंचे लेकिन दोनों अवसरों पर गोलकीपर फतावु दौदा ने उनके प्रयासों को नाकाम किया। उनके पास पहला अच्छा मौका 19वें मिनट में आया जबकि जोओ परेरा ने दायें छोर से घाना के बाक्स में गेंद पहुंचायी। रोनाल्डो ने इस पर करारा हेडर जमाया लेकिन दौदा भी मुस्तैद थे और उन्होंने उसे रोकने में कोई गलती नहीं की।

रोनाल्डो ने फिर से अपनी कलाकारी दिखाने की कोशिश की लेकिन उनकी राह में बोए सबसे बड़े रोड़ा बने रहे। इस बीच असमोह ग्यान ने अफ्रीकी टीम को बराबरी दिलाकर मैच को रोमांचक भी बनाया। क्वादो असमोह ने बायें छोर से ग्यान के पास क्रास पहुंचाया जिन्होंने बेटो को छकाकर उसे गोल में डाला।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com