लीस्टरशर के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर बटोरे रन
लीस्टर : भारत के चोटी के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड दौरे की अपनी सकारात्मक शुरुआत करते हुए गुरुवार को यहां लीस्टरशर के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास क्रिकेट मैच के पहले दिन बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास करके चार विकेट पर 333 रन बनाये। भारत के तीन बल्लेबाजों शिखर धवन (60), चेतेश्वर पुजारा (57) और गौतम गंभीर (54) ने अर्धशतक पूरा करने के बाद खुद ही क्रीज छोड़ी जबकि अंजिक्य रहाणे (नाबाद 47) और रोहित शर्मा (नाबाद 43) अपना पचासा पूरा करने के करीब हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले भारत के शीर्ष क्रम के लिये इसे अच्छी शरुआत माना जा सकता है। धवन ने 100 गेंदों पर 60 रन बनाये जिसके बाद वह तेज गेंदबाज अतीफ शेख की शार्ट पिच गेंद पर चोटिल हो गये। गेंद उनके दायें हाथ पर लगी थी और फिजियो ने किसी तरह को जोखिम नहीं उठाया क्योंकि धवन ने क्रीज पर पर्याप्त समय बिता दिया था। उनकी पारी में 12 चौके शामिल हैं। मुरली विजय (20) के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे गंभीर भी 101 गेंदों का सामना करके रिटायर्ड आउट हुए। गंभीर ने लगभग दो घंटे तक बल्लेबाजी की और सात चौके लगाये। चेतेश्वर पुजारा ने भी बल्लेबाजी का अच्छा अ5यास किया और रिटायर होने से पहले अर्धशतकीय पारी खेली। रहाणे और रोहित अभी क्रीज पर हैं। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिये 74 रन जोड़े हैं। लीस्टरशर के गेंदबाजों को विजय के अलावा केवल विराट कोहली (29) का विकेट मिला।
गंभीर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे और उन्होंने धवन के साथ मिलकर रन गति तेज की। इन दोनों ने केवल 63 गेंदों पर दूसरे विकेट के लिये 50 रन की साझेदारी पूरी की। धवन ने इस बीच 79 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने लंच तक एक विकेट पर 106 रन बनाये थे। लगभग डेढ़ साल बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले गंभीर ने सतर्क रवैया अपनाया और यहां तक कि कमजोर आक्रमण के सामने भी किसी तरह का जोखिम नहीं उठाया। वह क्रीज पर अधिक से अधिक समय बिताना चाहते थे। उनकी यह रणनीति कारगर साबित हुई और वह 95 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे। इसके बाद वह अन्य बल्लेबाजों को मौका देने के लिये रिटायर होकर पवेलियन चले गये। पुजारा और कोहली ने तीसरे विकेट के लिये 64 रन की साझेदारी की। कोहली जब अपनी पूरी लय में दिख रहे थे तब मध्यम गति के गेंदबाज शिव ठाकुर ने उन्हें बोल्ड कर दिया। उन्होंने 49 गेंद खेली तथा तीन चौके लगाये। पुजारा ने हालांकि दूसरे छोर से बल्लेबाजी का पूरा लुत्फ उठाया। उन्होंने जेम्स पियरसन पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह स्टार बल्लेबाज भी इस ओवर की समाप्ति के बाद रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौट गया। उन्होंने लगभग दो घंटे 20 मिनट क्रीज पर बिताये और इस बीच 98 गेंद का सामना करके आठ चौके जमाये।
रहाणे के पहले चार स्कोरिंग शाट चौके थे। इसके बाद भी उन्होंने सहजता से रन बटोरे। रहाणे ने अब तक 77 गेंद का सामना करके सात चौके लगाये हैं। जारा की जगह लेने के लिये क्रीज पर उतरे रोहित शर्मा को गेंदबाजों का सामना करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने राब सायेर पर छक्का भी जमाया। उन्होंने अब तक 64 गेंद की अपनी पारी में इस छक्के के अलावा पांच चौके भी लगाये हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com