-->

Breaking News

अप्रैल 2015 में प्रदर्शित होगी शूजीत सरकार की 'पीकू'

मुंबई : बॉलीवुड के फिल्मकार शूजीत सरकार की आने वाली फिल्म 'पीकू' अगले साल 30 अप्रैल को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान जैसे कलाकारों के साथ काम करने में वह बहुत उत्सुक हैं।आपको बता दें कि एमएसएम मोशन पिर्स, सरस्वती एंटरटेंमेंट क्रिएशन लिमिटेड (एसईसीएल), शूजीत सरकार और रॉनी लाहिड़ी की राइजिंग सन फिल्म्स की इस फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त में शुरू होगी। अमिताभ के साथ इससे पहले फिल्म 'शूबाइट' और टेलीविजन धारावाहिक 'युद्ध' में साथ काम कर सरकार अपनी अगली फिल्म में उनको लेने की सोच रहे हैं।

हालांकि उनकी पहली फिल्म 'शूबाइट' अब तक रिलीज़  नहीं हो पाई है। 'मद्रास कैफे' जैसी फिल्म बना चुके सरकार ने एक बयान में कहा कि अमिताभ बच्चन का करिश्मा, दीपिका का सहज अभिनय, इरफान की बहुमुखी प्रतिभा और सदाबहार मौसमी चटर्जी का जलवा 'पीकू' को मेरे लिए एक यादगार अनुभव बना देगा। मैं इन कलाकारों के साथ काम करने को लेकर बेहद आशान्वित हूं। सरकार इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं कि उनकी यह टीम अच्छा काम करेगी।

वहीं एमएसएम मोशन पिर की उपाध्यक्ष स्नेहा रजनी ने कहा कि मिस्टर अमिताभ बच्चन के साथ एक नई भूमिका में काम करना मेरे लिए सम्मानजनक होगा। शूजीत की मैं तब से प्रशंसक रही हूं, जब उन्होंने फिल्म 'यहां' बनाई थी। वहीं दीपिका, इरफान और दूसरे लोगों के साथ काम करना मेरे लिए बेहद खुशी की बात होगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com