इराक में आतंकवादियों ने रिफाइनरी पर किया हमला
बगदाद : इराक में बहुत बड़े आक्रमण की तैयारी में जुटे आतंकवादियों ने आज देश की सबसे बड़े तेल रिफाइनरी पर हमला किया जबकि प्रधानमंत्री ने शीर्ष कमांडरों को बर्खास्त कर दिया और उन्होंने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों से संपर्क किया है।
आतंकवादियों के विरुद्ध हवाई हमले पर विचार कर रहे अमेरिका ने कहा कि उसका मानना है कि बगदाद के सुरक्षाबल हमले का मुकाबला कर रहे हैं। उधर ईरान ने ठान लिया है कि वह इराक में सुन्नी अरब आतंकवदियों के हाथों में शिया धर्मस्थलों को नहीं जाने देगा।
अमेरिका ने बगदाद में अपने दूतावास के कर्मियों की रक्षा के लिए 275 सैनिक तैनात किए हैं। पहली बार उसने मिशन की सुरक्षा सार्वजनिक रूप से संभाल ही है। अन्य देश भी अपने नागरिकों और राजनयिकों को वहां से निकालने के प्रयास में जुट गए हैं। इस संकट से हजारों इराकी विस्थापित हो गए हैं और देश के विभाजित हो जाने का खतरा पैदा हो गया। बैजी तेल रिफाइनरी पर हमले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होगा।
एक वरिष्ठ अधिकारी और रिफाइनरी के एक कर्मचारी ने बताया कि भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े चार बजे बगदाद के उत्तर में सलाहेद्दीन प्रांत की इस रिफाइनरी में संघर्ष छिड़ गया। देश की इस सबसे बड़ी रिफाइनरी में हमले के दौरान तेल उत्पादों के कुछ गोदामों में आग लग गयी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com