सोना फिर 28,000 के पार
नयी दिल्ली : इराक में संकट का प्रभाव
वैश्विक बाजार में भी देखने को मिल रहा है. जहां एक ओर सोने के भाव में
लगातार गिरावट से अंदाजा लगाया जा रहा था कि इसका भाव दिवाली तक 20 हजार
रूपये तक आ जायेगा वहीं अब इराक की स्थिति को देखते हुए लगता है कि सोना एक
बार फिर आम आदमी की पहुंच से दूर हो जायेगा. वैश्विक बाजार में तेजी के
चलते समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव एक
महीना के बाद फिर 28000 रुपये के स्तर को पार कर गये और 28725 रुपये प्रति
दस ग्राम पर बंद हुए.
कारोबारियों के अनुसार इराक में जारी संघर्ष से वैश्विक बाजार में सोना दो माह के उच्चस्तर को भी पार कर गये. डालर की तुलना में रुपये में कमजोर से सोने का आयात महंगा हो गया इसके अलावा स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग से भी सोने में तेजी को बल मिला. तेजी का एक अन्य कारण यह भी है कि निवेशकों ने शेयर बाजार से धन निकाल कर सर्राफा बाजार में निवेश किया. औद्योगिक मांग बढने से चांदी की कीमतों में भी उछाल आया और वैश्विक बाजार में सोने के भाव चढकर 1322.50 डालर प्रति औंस हो गये जो 12 अप्रैल के बाद का उच्चस्तर है.
दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शु( के भाव 28050 रुपये और 27850 रुपये प्रति दस ग्राम मजबूत खुले और लिवाली का लगातार समर्थन मिलने से यह 935 रुपये की तेजी के साथ सप्ताहांत में क्रमश: 28725 रुपये और 28525 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए. इसी प्रकार चांदी तैयार के भाव लगातार लिवाली के चलते सप्ताहांत में 2400 रु की तेजी के साथ 44900 रु किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 2695 रु के उछाल के साथ 44570 रु किलो बंद हुए.चांदी सिक्का के भाव 1000 रु की तेजी के साथ 78000:79000 रु प्रति सैंकडा बंद हुए.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com