-->

Breaking News

बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 85 अंक चढ़ा

नई दिल्लीः बाजार में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स 85 अंक चढ़कर 25,190.75 और निफ्टी 18 अंक चढ़कर 7529 के स्तर पर हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर करीब 1 फीसदी मजबूत हैं।कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयर 2 फीसदी और रियल्टी शेयर 1 फीसदी चढ़े हैं। ऑयल एंड गैस, कैपिटल गुड्स, पावर, हैल्थकेयर, मेटल, ऑटो शेयर 0.8-0.3 फीसदी मजबूत हैं। बैंक शेयरों में हल्की बढ़त है। हालांकि, एफएमसीजी शेयर 0.5 फीसदी गिरे हैं। आईटी और तकनीकी शेयर भी कमजोर हैं।

निफ्टी शेयरों में ओ.एन.जी.सी. 2 फीसदी चढ़ा है। हीरो मोटो, बी.एच.ई.एल., बी.पी.सी.एल., भारती एयरटेल, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, टाटा पावर, लुपिन, टाटा स्टील में 1-0.75 फीसदी की मजबूती है।शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी का सिलसिला जारी रहा। अमेरिकी बाजार हल्की बढ़त पर बंद हुए। डाओ जोंस और एसएंडपी 500 इंडैक्स ने कारोबार के दौरान नई रिकॉर्ड ऊंचाई छुई।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com