भारतीय वायुसीमा में 30 किलोमीटर अंदर तक घुसा चीनी हेलीकॉप्टर
नई दिल्ली : ड्रैगन ने एक बार फिर अपनी दादागिरी भारत के सामने दिखाई है। जानकारी के अनुसार, चीनी हेलीकॉप्टर ने 13 जून को भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन किया। बताया जाता है कि चीनी हेलीकाप्टर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के भीतर करीब 30 किलोमीटर तक घुस आया। यह हेलीकॉप्टर उत्तराखंड के जोशीमठ में घुसा था। यह घटना बीते शुक्रवार को सुबह 8.45 बजे हुई और चीनी हेलीकाप्टर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के पोस्ट के ऊपर करीब 10 मिनट तक मंडराता रहा।
आईटीबीपी पोस्ट के ऊपर चक्कर काटने के बाद चीनी हेलीकॉप्टर वापस लौट गया। बीते 30 अप्रैल को भी चीन ने उत्तराखंड में वायुसीमा का उल्लंघन किया था।गौर हो कि बीते साल भी चीनी सेना के दो हेलीकाप्टरों ने लद्दाख के चुमार इलाके में भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन किया था। उस समय यह घटना वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) का चीनी सैनिकों की ओर से चुमार सेक्टर में अतिक्रमण करने और निगरानी कैमरा ले जाने की घटना के कुछ दिनों के बाद घटी थी।
उस दौरान भारत और चीन दोनों पक्ष एलएसी पर शांति, टकराव रहित और स्थायित्व बनाए रखने और सीमा की निगरानी करने वाले बलों के बीच विभिन्न स्तरों पर संचार एवं समन्वय मजबूत करने पर सहमत हुए थे, लेकिन ड्रैगन अपनी करतूतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com