महंगाई पर घिरी केंद्र सरकार, मोदी ने बुलाई कैबिनेट की अहम बैठक
नई दिल्ली : यूपीए सरकार में बकाबू महंगाई को नियंत्रित करने मुद्दे पर बहुमत से सत्ता में आई मोदी सरकार अब खुद महंगाई के मोर्चे पर घिरती नजर आ रही है। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज एक बैठक बुलाई है जिसमें महंगाई से निपटने पर चर्चा की जाएगी। दूसरी तरफ विज्ञान भवन में महंगाई को लेकर राज्यों के कृषि सचिवों की भी बैठक चल रही है।
खाद्य कीमतों में बढ़ोत्तरी, डीजल और रेल किराए में बढ़ोत्तरी की संभावना को लेकर एनडीए सरकार की चौतरफा आलोचना शुरू हो गई है। महंगाई से निपटने के लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठाने पर विचार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कैबिनेट की एक अहम बैठक बुलाई है जिसमे बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी। आज की कैबिनेट बैठक में ईजीओएम और जीओएम को खत्म करने का फैसला भी हो सकता है। साथ ही बजट सत्र की तारीख को भी अंतिम रूप दिया जा सकता है।
अप्रैल की तुलना में मई महीने में महंगाई दर में बढ़ोतरी हुई है। वित्त मंत्री अरुण जेटली के मुताबिक खाने पीने की चीजों के दाम बढ़ने की वजह से महंगाई बढ़ रही है। वित्त मंत्री जेटली ने राज्य सरकारों से जमाखोरों पर नकेल कसने को कहा है, ताकि जरूरी चीजों के दाम न बढ़ने पाएं। महंगाई पर मंत्रियों के साथ बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ऐलान किया कि सरकार खाने पीने की 22 चीजों और जमाखोरों पर कड़ी नजर रखेगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com