राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में बच्ची के साथ छेड़छाड़
बरेली : डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार एक बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में एक फेरीवाले को बरेली रेलवे स्टेशन पर हिरासत में ले लिया गया।
रेलवे पुलिस के सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि अपने सैन्यकर्मी पिता के साथ डिब्रूगढ़-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर सवार आठ साल की एक बच्ची से रात करीब एक बजे बलिया रेलवे स्टेशन पर रंजीत नामक फेरीवाले ने शौचालय के पास ले जाकर छेड़छाड़ की।
उन्होंने बताया कि एक यात्री के मौके पर पहुंचने पर रंजीत भाग गया। आज सुबह जब वह फिर ट्रेन पर चढ़ा तो लड़की ने उसे पहचान लिया। इस पर यात्रियों ने उसे पकड़कर रेलवे नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दी। सूत्रों ने बताया कि ट्रेन जब बरेली रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो रंजीत को हिरासत में ले लिया गया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com