-->

Breaking News

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 314.92 अरब डॉलर पहुंचा

मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 जून को समाप्त सप्ताह में 1.38 अरब डॉलर बढ़कर 314.92 अरब डॉलर पर पहुंच गया। मुद्रा आस्तियों में बढ़ोतरी से मुद्रा भंडार बढ़ा है। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 95.09 करोड़ डॉलर बढ़कर 313.53 अरब डॉलर रहा था।भारतीय रिजर्व बैंक ने आज यहां एक बयान में कहा कि कुल भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा, विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) समीक्षाधीन अवधि में 1,37 अरब डॉलर बढ़कर 287.96 अरब डॉलर हो गयीं। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले एफसीए में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर अमेरिकी मुद्राओं की मूल्यवृद्धि अथवा मूल्य ह्रास के प्रभाव शामिल होता है। समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार 20.79 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहा।  केन्द्रीय बैंक ने कहा कि विशेष निकासी अधिकार 93 लाख डॉलर बढ़कर 4,45 अरब डॉलर हो गया और देश का आईएमएफ में भंडार भी समीक्षाधीन अवधि में 35 लाख डॉलर बढ़कर 1.71 अरब डॉलर हो गया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com