-->

Breaking News

खुशखबरी! भारत-पाकिस्तान के बीच होगी 6 क्रिकेट सीरीज

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को कहा कि उसने बीसीसीआई से एक अनिवार्य करार पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें दोनों देश नए भविष्य दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत अगले 8 सालों में 6 द्विपक्षीय सीरीज खेलेंगे। पीसीबी ने कहा कि उसने मेलबर्न में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की सालाना बैठक में विशेष लाभ हासिल किए, जिसमें भारत के साथ करार भी शामिल है।

पीसीबी के बयान के अनुसार, 'पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी पाकिस्तान को तीन बड़े फायदे दिलाने में सफल रहे। एन. श्रीनिवासन के पहला आईसीसी अध्यक्ष बनने के बाद इस साल के शुरू में दोनों देशों के बीच 6 द्विपक्षीय सीरीज के संबंध में किए गए समझौता पत्र को भारत ने अधिकारिक रूप से अनिवार्य करार में बदल दिया।'

करार के अनुसार, 'इसमें से चार की मेजबानी पीसीबी द्वारा संयुक्त अरब अमीरात या आपसी सहमति के बाद पाकिस्तान में की जाएगी। दोनों देशों के बीच 6 दौरे अब भविष्य दौरा कार्यक्रम का हिस्सा हैं और ये 2015 से 2023 के बीच खेले जाएंगे।'

पीसीबी ने कहा कि एक अन्य बड़ी उपलब्धि हासिल की गई, उसमें आईसीसी ने पाकिस्तान को 'बिग थ्री - भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया' के बाद चौथी रैंकिंग की टीम बनने पर सहमति जताई, जो आईसीसी टूर्नमेंट के अगले 8 साल में प्रसारण और अन्य अधिकारों में आईसीसी से मिलने वाले राजस्व के प्रतिशत के संबंध में थी। इसके अनुसार, 'तीसरी बड़ी उपलब्धि यह है कि आईसीसी ने पुष्टि कर दी है कि पाकिस्तान को एक साल के लिए वैश्विक संस्था के अध्यक्ष का स्थान मिलेगा, जो जून 2015 से प्रभावी होगा।'

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com