-->

Breaking News

करण जौहर ने मुफ्त में की फिल्‍म ‘बाम्बे वल्वेट’

मुंबई : अनुराग कश्यप की ‘बाम्बे वल्वेट’ फिल्म में नजर आने वाले फिल्मकार करण जौहर ने अपनी भूमिका के लिए बतौर कलाकार कोई शुल्क नहीं लिया है। जौहर (42) इस फिल्म में नकारात्मक किरदार में हैं।

आभार के तौर पर फानटोम फिल्म्स (अनुराग कश्यप एंड विकास बहल) ने जौहर को 11 रुपये का चेक भेजा। बहल ने एक बयान में कहा कि हां, उन्होंने कोई पारिश्रमिक नहीं लिया क्योंकि यह फिल्म उनकी पसंद है। मैं समझता हूं कि पूरी टीम उनके प्रति ऋणी रहेगी। उन्होंने कहा कि हम यह फिल्म करने के लिए राजी होने के लिए करण के प्रति आभारी हैं। वह अपनी भूमिका में वाकई जबरदस्‍त हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com