-->

Breaking News

केजरीवाल का मिला किराये का घर, पता है- 4बी, फ्लैग स्टाफ रोड, सिविल लाइंस, दिल्ली

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आखिरकार किराये का नया घर मिल गया है। उनका नया पता होगा 4-B, फ्लैग स्टाफ रोड, सिविल लाइंस। यह एक पुरानी कोठी है, जो करीब एक दशक से अधिक समय से बंद पड़ी थी।

1980 में चांदनी चौक सीट से कांग्रेस के सांसद रहे भीखू राम जैन के बेटे नरेन जैन इस कोठी के मालिक हैं। केजरीवाल ने ट्विटर के जरिये नया घर मिलने की पुष्टि करते हुए लिखा कि आखिरकार मैंने एक घर चुन ही लिया। नरेन जैन जी का शुक्रिया, जिन्होंने सिविल लाइंस इलाके में मुझे यह घर ऑफर किया है। खास बात यह है कि नरेन जैन ने महज एक रुपये के टोकन मनी में यह कोठी केजरीवाल को ऑफर की थी, लेकिन केजरीवाल पूरा किराया देकर यहां रहना चाहते थे।

सिविल लाइंस स्थित यह कोठी लंबे समय से बंद पड़ी है और इसका रेनोवेशन कराए बिना इसमें रहना मुश्किल होगा, ऐसे में केजरीवाल और नरेन जैन की बीच इस बात पर सहमति बनी है कि रेनोवेशन का पूरा खर्च केजरीवाल खुद उठाएंगे और उसके किराये के रूप में समायोजित कर लिया जाएगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com