-->

Breaking News

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 40 साल की हुईं

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज 40 साल की हो गई हैं। 25 जून 1974 को जन्मी करिश्मा शो मैन राजकपूर की पोती हैं। उनके पिता का रणधीर कपूर और मां बबिता कपूर भी अभिनय की दुनिया में नाम किस्मत आजमा चुके हैं। करिश्मा को सभी प्यार से लोलो कहकर बुलाते हैं। लोलो बचपन से अपने अपने माता-पिता की लाड़ली रही हैं। उनके दादा स्व. राजकपूर साहब भी उन्हें बहुत प्यार किया करते थे। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि उनकी बचपन की यह तस्वीरें कह रही हैं।

मात्र 17 साल की उम्र में उन्होंने डायरेक्टर के. मुरलीमोहन राव की फिल्म 'प्रेम कैदी' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। 1996 की सुपरहिट फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' के लिए उन्हें पहली बार फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 90 की दशक की 'जिगर', 'राजा बाबू', 'सुहाग', 'कुली नं.1', 'गोपी किशन', 'साजन चले ससुराल' और 'जीत' जैसी कई सुपरहिट फिल्मे दे चुकी करिश्मा ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे समायरा और कियान राज हैं। हालांकि इस साल उन्होंने संजय कपूर से तलाक ले लिया है।

काफी समय से अभिनय की दुनिया से दूर रही करिश्मा ने साल 2012 में 'डेंजरस इश्क' के जरिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में वापसी की कोशिश की थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खरी नहीं उतरी। हाल ही में वे विभिन्न मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। खैर इस जन्मदिन के अवसर पर हम कामना करते है कि करिश्मा की हर इच्छा पूरी हो और वो जिंदगी में हमेशा ही सब की चहेती बनी रही।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com