-->

Breaking News

किक ने बनाया you-tube पर बनाया नया रिकार्ड

मुंबई: सलमान खान की आने वाली फिल्म किक का खुमार अभी से लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म Kick के ट्रेलर को रिलीज के महज 220 घंटे में यूट्यूब पर 1 करोड़ 22 हजार और 675 बार देखा जा चुका है। यानी 15 जून को ट्रेलर रिलीज के बाद हर घंटे इसे यूट्यूब पर 45 हजार से अधिक बार देखा गया। जाहिर है यूट्यूब पर फिल्म का ट्रेलर हिट ही नहीं सुपर-डुपर हिट साबित हुआ है।

ऐसे में बॉक्स आफिस ट्रैंडर अभी से अनुमान लगा रहे हैं कि 'किक' बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम करेगी। यह संभव भी है क्योंकि फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है, जिसे सलमान का लकी चार्म माना जाता है।

बता दें कि सलमान खान ने 15 जून को दिन के करीब 3:30 बजे फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज किया था। ट्रेलर रिलीज के लिए सलमान ने मुंबई के एक सिंगल स्क्रीन थि‍एटर को चुना था. हालांकि ट्रेलर रिलीज करने के ठीक बाद सलमान ने इसके यूट्यूब लिंक को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया था. फेसबुक पेज पर भी फिल्‍म के ट्रेलर को 90 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, जबकि लगभग 7 हजार लोगों ने लिंक को शेयर किया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com