बिहार के छपरा में राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त , 4 लोगों की मौत
नई दिल्ली।
बिहार के छपरा के पास गोल्डीनगंज में राजधानी एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो
गई है। दिल्ली से चलकर डिब्रूगढ़ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस की 12
बोगियां पटरी से उतर गई हैं। इस हादसे में कम से कम 4 लोगों के मारे जाने
की खबर है और कई घायल हैं। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया
है। हादसे में मरने वालों की तादाद बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
ये हादसा रात 2 बजकर 13 मिनट पर हुआ। इसमें राजधानी एक्सप्रेस के B1 से B7 तक के सभी डिब्बे पटरी से उतर गए। उस वक्त ट्रेन में सभी लोग सो रहे थे, तभी ट्रेन पटरी से उतर गई। मौके पर राहत-बचाव का काम शुरू हो गया है।
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुणेंद्र कुमार के मुताबिक इंजन और 12 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। हालांकि जीएम के मुताबिक कुल 10 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। रेलवे बोर्ड ने अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार ने घटना में नक्सलियों हमले की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने बंद का एलान किया था। ऐसे में इस हादसे में नक्सलियों का हाथ होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
छपरा के एएसपी सुशील कुमार ने कहा कि अभी तक नक्सली हमले की कोई साजिश नजर नहीं आ रही है। हम पूरी तरह इस मामले की जांच कर रहे हैं। अब रेस्क्यू के बाद जांच शुरू कर रहे हैं। इस ट्रेन में जितने लोग घायल थे और बाकी लोगों को भी यहां से भेज दिया।
इस बीच गृहमंत्रालय के सूत्रों का दावा है कि ये नक्सली घटना नहीं है क्योंकि छपरा को नक्सली क्षेत्र नहीं माना जाता है।
रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने बताया कि हादसे में घायलों को पूरी मदद दी जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
रेलवे बोर्ड ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवार को 2 लाख रुपये का मुआवजा, घायलों को 1 लाख का और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 20 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।
रेलवे ने हादसे और घायलों के बारे में जानकारी के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। ये नंबर हैं- 06279– 65210, छपरा के स्टेशन अधीक्षक का नंबर है- 06152-243409, मुजफ्फरपुर का हेल्पलाइन नंबर है- 0621-2213034।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com