पंचशील की 60वीं वर्षगांठ पर आज चीन पहुंचेंगे अंसारी
बीजिंग। पंचशील सिद्धांत की 60वीं वर्षगांठ मनाने के लिए उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी गुरुवार को चीन पहुंच रहे हैं। पंचशील सिद्धांत को भारत-चीन संबंधों को मजबूत बनाने के लिए अस्तित्व में लाया गया था। अंसारी की पांच दिवसीय यात्रा ऐतिहासिक शहर शिआन से गुरुवार को शुरू होगी।
सातवीं शताब्दी में भिक्षु ह्वेनसांग ने भारत यात्रा से लौटकर शिआन में ही बौद्ध शास्त्रों का अनुवाद किया था। भारतीय राजदूत अशोक कांत ने बताया कि 1994 में केआर नारायणन की बीजिंग यात्रा के बाद किसी भारतीय उप राष्ट्रपति की यह पहली चीन यात्रा है। भारत में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उच्च स्तरीय नेतृत्व का यह पहला चीन दौरा भी है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण भी उनके साथ होंगी। वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार के मुद्दे पर चर्चा करेंगी।
उप राष्ट्रपति की इस यात्रा के जरिये मोदी सरकार पंचशील सिद्धांतों को आधार बनाकर दोनों पड़ोसियों के बीच मधुर संबंधों को बढ़ावा देना चाहती है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी की नई दिल्ली यात्रा के बाद अंसारी के दौरे को अंतिम रूप दिया गया था। यी को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने नए भारतीय नेतृत्व के साथ संपर्क बढ़ाने के लिए नई दिल्ली भेजा था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com