श्रीलंका से हारने के बावजूद इंग्लैंड बेहद मजबूत टीम: धोनी
लीस्टर
(ब्रिटेन) : श्रीलंका से घरेलू सरजमीं पर श्रृंखला गंवाने से भले ही
इंग्लैंड का आत्मविश्वास डगमगा गया हो लेकिन भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह
धोनी ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में
उन्हें कम करके आंकने की गलती नहीं करेगी। लीस्टरशर के खिलाफ कल से शुरू हो
रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच की पूर्व संध्या पर धोनी ने कहा कि इंग्लैंड
की टीम को अब भी हराना मुश्किल है।
धोनी ने इंग्लैंड पहुंचने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आप यह देखते हो कि आपकी विरोधी टीम कितनी अच्छी है और मेरा मानना है कि इंग्लैंड अब भी काफी मजबूत टीम है। इसका मतलब है कि यह हमारे लिये काफी कड़ा मुकाबला होगा और वे यहां की परिस्थितियों को हमसे बेहतर तरह से जानते हैं। भारतीय कप्तान से पूछा गया कि श्रीलंका से 0-1 से श्रृंखला गंवाने वाले इंग्लैंड से खेलने का यह सही समय है, उन्होंने कहा कि नहीं ऐसा नहीं है। भारत इस श्रृंखला में पांच टेस्ट, पांच वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। धोनी ने कहा कि यह बहुत लंबी श्रृंखला है। पांच टेस्ट मैच के बाद हमें पांच वनडे और एक टी20 मैच खेलना है। पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलना हमारे लिए पूरी तरह से नया है। लेकिन कुल मिलाकर मेरा मानना है कि यह वास्तव में अच्छी श्रृंखला होगी।
भारत की वर्तमान 18 सदस्यीय टीम में से केवल धोनी, गौतम गंभीर और इशांत शर्मा ने ही इससे पहले इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेले हैं। लेकिन धोनी ने कहा कि टीम के कई अन्य खिलाड़ी अलग अलग तरह की क्रिकेट इंग्लैंड में खेल चुके हैं और उस अनुभव का उन्हें फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन सबसे मदद मिलती है लेकिन जिन खिलाड़ियों ने ऐसी परिस्थितियों में क्रिकेट नहीं खेली है उनके लिये परिस्थितियों से जल्द से जल्द तालमेल बिठाना महत्वपूर्ण है। हम पहले टेस्ट मैच से 15 से 20 दिन पहले यहां पहुंच गए हैं जिससे निश्चित तौर पर मदद मिलेगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com