पंचम दा को 75वें जन्मदिन पर श्रदांजलि
मुम्बई :
संगीत के शहंशाह आर डी बर्मन के 75वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी आशा भोंसले
सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उन्हें याद किया। पंचम दा के नाम से
प्रसिद्व बर्मन को फिल्मी हस्तियों एवं गायकों ने ट्वीटर के माध्यम से
श्रद्धांजलि दी।
भोंसले ने कहा ‘ हमने उन विशेष पलों को याद किया जो साथ में बिताये थे।’ भोंसले ने पंचम दा के साथ मिलकर ‘पिया तू अब तो आ जा’, ‘कतरा कतरा’, ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘दम मारो दम’ जैसे कई हिट गाने दिए। फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने पंचम दा के गाने को शेयर करके उन्हें याद किया।
फिल्म निर्माता मधु भंडारकर ने कहा ‘ आज से 75 साल पहले एक संगीत सम्राट का जन्म हुआ था। उनकी धुनें हमारे दिलों दिमाग पर छा गईं और वे आज भी हमें रोमांचित करती हैं। पंचम दा, आप महान हैं। हम आपको याद करते हैं। जन्मदिन मुबारक हो।’ फिल्म निर्देशक सुजय घोष ने ट्वीट में कहा ‘ जन्मदिन मुबारक हो बर्मन, आप और आपका संगीत हमेशा जीवित रहेंगे।’

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com