-->

Breaking News

लद्दाख में फिल्म की शूटिंग करना चाहती हैं दीप्ति

लेह: वरिष्ठ अभिनेत्री दीप्ति नवल लद्दाख की खूबसूरती से इतनी प्रभावित हैं कि वह ‘कलर ऑफ स्नो’ शीषर्क से एक फिल्म बनाने की योजना बना रही हैं, जिसकी कहानी की पृष्ठभूमि में यह नयनाभिराम स्थल होगा।दीप्ति ने लद्दाख इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एलआईएफएफ) से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘ मेरा इस स्थान से नाता रहा है और स्थानीय लोग मुझे जानते हैं। मैं लद्दाख में एक फिल्म निर्देशित करना चाहती हूं। इस फिल्म का नाम ‘कलर ऑफ स्नो’ होगा। मेरे दिमाग में एक कहानी है। ’ यह समारोह आज शुरू हुआ। इसके पहले दीप्ति ने ‘ दो पैसे की धूप, चार आने की बारिश’ निर्देशित की थी जो अभी प्रदर्शित नहीं हुई है। इस फिल्म में मनीषा कोइराला और रजत कपूर ने अभिनय किया है।

दीप्ति फिल्म समारोह में अपने मित्र फारूक शेख को आडियो-वीडियो श्रद्धांजलि देने के लिए यहां आयी हैं। दीप्ति और फारूक शेख ने ‘चश्मेबद्दूर’, ‘साथ साथ’, ‘कथा’ जैसी क्लासिक फिल्मों में साथ साथ काम किया था। फारूक शेख का पिछले साल दिसंबर में निधन हो गया था। दीप्ति ने कहा कि वह पहली बार इस समारोह में शामिल हो रही हैं लेकिन वह कई बार लद्दाख आ चुकी हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com