-->

Breaking News

8 जुलाई को रेल, 10 को पेश होगा आम बजट

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र की शुरुआत 7 जुलाई से होगी। ये सत्र 7 जुलाई से 14 अगस्त तक चलेगा। इसी सत्र में मोदी सरकार का पहला आम बजट 10 जुलाई को पेश होगा, वहीं इससे ठीक 2 दिन पहले यानी 8 जुलाई को देश के रेल मंत्री सदानंद गौडा रेल बजट पेश करेंगे। ये मोदी सरकार का पहला रेल और आम बजट होगा। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि बजट की तारीखों पर राष्ट्रपति से मंजूरी ली जाएगी।

मोदी सरकार का ये पहला बजट है जाहिर लोगों को उनसे उम्मीदें भी काफी है। अब देखना होगा इस बजट में आम लोगों को क्या मिलता है। वहीं रेल बजट के पहले ट्रेन किराए में बढ़ोतरी से लोग वैसे ही नाराज है। अब देखना होगा कि 8 जुलाई को पेश होने वाले रेल बजट में और क्या सामने आता है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com