विश्वकप फाइनल की भव्य मेजबानी को तैयार माराकाना स्टेडियम
रियो डि जेनेरियो :
आधुनिक माराकाना स्टेडियम को फीफा विश्वकप के फाइनल मैच की मेजबानी के लिए
नवीनीकरण के बाद भव्य तरीके से तैयार किया गया है और इसके प्रेस बाक्स में
260 पत्रकारोें के बैठने की व्यवस्था है और इसमें 292 बाथरूम तथा 60 बार भी
बनाए गए हैं।हालांकि इस स्टेडियम की क्षमता दो लाख दर्शकों से घटकर अब 78
हजार हो गई है। माराकाना के दौरे पर आने वाले प्रशंसकों को पेले के एक हजार
गोल से जुडी अनमोल वस्तुओं के साथ लाबी में पूर्व स्ट्राइकर जिको की
प्रतिमा देखने को मिलती है।यहां का दौरा फुटबाल के सबसे चर्चित इलाकों से
जुडी कहानियों और उत्सुकताओं से भरा है। जीर्णोद्धार के बाद माराकाना का
अक्तूबर 2013 में उद्घाटन हुआ था और तब से रियो सहित ब्राजील के अन्य
इलाकों तथा दुनियाभर से हर महीने 15 हजार से अधिक लोग यहां आते हैं।
यह यात्रा माराकाना लाबी से शुरू होती है
जहां पेले के 1000वें गोल की गेंद, नेट और गोलपोस्ट जैसी वस्तुएं प्रदर्शन
के लिए रखी हुई हैं और 333 गोल करने वाले स्टेडियम के इतिहास के
सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर जिको की प्रतिमा लगी है।पर्यटकों को प्रेस बाक्स,
एवार्ड हाल और माराकाना मैस में जाने का भी अवसर मिलता है। इसके अलावा
पर्यटकों को कपडे बदलने के कमरों में जाने का मौका मिलता है जहां वे देख
सकते हैं कि खिलाडी मैच से पहले कैसे तैयार होते हैं।लाकर्स पर उस ब्राजील
टीम के खिलाडियों की शर्ट प्रदर्शित की गई हैं जिसने माराकाना में स्पेन के
खिलाफ वर्ष 2013 में कंफेडरेशंस कप जीता था।वर्ष 1950 विश्वकप के लिए बनाए
गए माराकाना स्टेडियम का वर्तमान विश्वकप की मेजबानी के लिए नवीनीकरण हुआ
है। यह काम करीब तीन साल चला था।स्टेडियम को सुरक्षा नियंत्रण के जरिये आठ
मिनट में पूरी तरह से खाली किया जा सकता है। स्टेडियम में एक प्रतिशत सीटें
निशक्त जनों के लिए आरक्षित हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com