केजरीवाल बोले, AAP की नजर सिर्फ दिल्ली पर
नई
दिल्ली: लोकसभा चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद
केजरीवाल लगता है कि ज्यादा से ज्यादा सीटों पर लड़ने की गलती इस साल के
अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में नहीं दोहराना चाहते। उन्होंने अपनी
स्थिति साफ करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की नजर सिर्फ और सिर्फ दिल्ली
की गद्दी पर है।
केजरीवाल ने शनिवार को अपने कार्यकर्त्ताओं से कहा कि आम आदमी पार्टी को महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में नहीं लड़ना चाहिए। पार्टी को अपने संसाधन और सभी कार्यकर्त्ताओं का इस्तेमाल दिल्ली चुनाव के लिए करना चाहिए। केजरीवाल ने ये बातें कार्यकर्त्ताओं से गूगल हैंगआउट सेशन के दौरान कहीं।
गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम पद को छोड़ने के बाद केजरीवाल ने लोकसभा चुनावों में जीतने के लिए रात दिन एक कर दिया था लेकिन जनता ने केजरीवाल को नकार दिया और फिलहाल दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com