ईराकी संकट दुनिया के लिए खतरा: मलिकी
बगदाद:
ईराक के प्रधानमंत्री नूरी अल-मलिकी ने अमेरिका के राज्य सचिव जॉन केरी से
मुलाकात के दौरान कहा कि ईराक संकट पूरे क्षेत्र और दुनिया की शांति के लिए
खतरा है। समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ ने बगदाद में केरी और मलिकी के बीच हुई
बैठक में मलिकी के हवाले से कहा है,‘‘ईराक में जो भी हो रहा है वह इराक ही
नहीं, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए खतरा है।’’ मलिकी ने
अंतर्राष्ट्रीय समुदाय खासकर आसपास के देशों से अपील की कि वे इस खतरे से
गंभीरता से निपटें।
शिया ईराकी नेता ने यह भी उल्लेख किया कि नई सरकार का गठन और देश के तीन प्रमुख पदों राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और संसद अध्यक्ष के लिए चुनाव की समय सीमा संविधान के अनुसार पहले ही निर्धारित की जा चुकी है। बयान में कहा गया है कि केरी ने इस बात को दोहराया कि अमेरिका ईराक की सुरक्षा और स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्ध है।
साथ ही वह देश में इस्लामिक स्टेट ऑफ ईराक एंड लेवांत (आईएसआईएल) और अल कायदा जैसे आतंकवादियों से मुकाबले में सहयोग करेगा। यह भी कहा गया है कि केरी इस बात से सहमत हैं कि आईएसएल ईराक, इस क्षेत्र और दुनिया के लिए गंभीर खतरा बन गया है। आतंकवादियों से जूझ रहे ईराक में सोमवार की सुबह अमेरिका के मुख्य कूटनीतिज्ञ ईराकी नेताओं से सुरक्षा पर आए संकट पर बात करने पहुंचे।
केरी के संसद अध्यक्ष और सुन्नी नेता ओसाम अल-नुजैफी और प्रमुख शिया मौलवी अम्मार अल-हाकिम से भी मिलने की संभावना है। वे कुर्द नेता मसूद बरजानी से मिलने अरबिल भी जाएंगे। राज्य विभाग के प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि केरी सुरक्षा खतरे से जूझ रहे इराक में अमेरिकी कार्रवाई के बारे में बात करेंगे। वे इराक के नेताओं से वहां जल्द से जल्द सरकार बनाने की ओर कदम बढ़ाने का आग्रह करेंगे, जो इराक के लोगों के हितों का प्रतिनिधित्व करेगी।
शिया नेतृत्व वाली सरकार ने अमेरिका से आतंकवादियों पर हवाई हमले का आग्रह किया था, जबकि ओबामा प्रशासन सीमित सेना सहायता के लिए ही सहमत है। वाशिंगटन ने इराक से आग्रह किया है कि वह एक ऐसी सरकार बनाए, जो ज्यादा समावेशी हो, ताकि आतंकवादियों को कुचलने में सहूलियत हो।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com