-->

Breaking News

मोदी के खास शाह होंगे BJP के नए अध्यक्ष!

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खासमखास अमित शाह को भारतीय जनता पार्टी की कमान दी जा सकती है। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर उनका नाम लगभग तय है। खबर ये भी है कि पार्टी बजट सत्र से पहले उनके नाम का ऐलान कर सकती है।

अमित शाह के अलावा जेपी नड्डा और ओपी माथुर भी बीजेपी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल थे। लेकिन बाजी अमित शाह के हाथ ही लगी। बताया जा रहा है कि नड्डा ने खुद महासचिव पद पर बने रहने की इच्छा जाहिर की थी।

वहीं ओपी माथुर के नाम पर सहमति नहीं बन पाई और मौका अमित शाह को मिलता दिख रहा है। यूपी प्रभारी के तौर पर अमित शाह ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को शानदार जीत दिलाई थी। बीजेपी को राज्य में 80 में से 71 सीटें मिली हैं। इस जबरदस्त कामयाबी का अमित शाह को इनाम भी मिलता दिख रहा है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com