-->

Breaking News

पुलिस ने प्रिटी का बयान किया दर्ज

मुंबई: मुंबई पुलिस ने यहां वानखेडे स्टेडियम में प्रिटी जिंटा, वाडिया मामले में फिल्म अभिनेत्री प्रीति का बयान दर्ज किया। सूत्रों के अनुसार पुलिस प्रिटी को वानखेड़े स्टैडियम के स्टैंड में ले गई जिसके बारे में अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में जिक्र किया था। इससे पहले प्रिटी ने बी.सी.सी.आई कार्यालय में पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया।

माना जा रहा है कि पुलिस ने प्रिटी से कहा कि आई.पी.एल के सी.ई.ओ उनके आरोपों से इंकार कर रहे हैं और सी.सी.टी.वी फुटेज से अहम बात सामने नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस प्रीति के बयान के साथ चश्मीदों के बयानों का मिलान करेगी।

मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस इस मामले में बहुत सावधानी से कदम उठा रही है। जिन धाराओं में मामला दर्ज हुआ है उसे सही पाए जाने पर नेस वाडिया की गिरफ्तारी भी हो सकती है और अगर आरोप गलत पाए गए तो प्रिटी के खिलाफ मामला बन सकता है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com