-->

Breaking News

दिल्ली मेट्रो को बनाएंगे वहनीय : नायडू

नयी दिल्ली : मेट्रो रेल सेवा के इस्तेमाल को राष्ट्रीय राजधानी में प्रोत्साहन देने के लिए और यात्रियों की परेशानियों और सुझाव जानने के लिए केंद्रीय मंत्री एम वैंकेया नायडू ने आज मेट्रो में सवारी की और कहा कि इस सेवा को लोकप्रिय और वहनीय बनाने के लिए और यात्री किराया कम करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।शहरी विकास मंत्री ने मेट्रो की पूरी व्यवस्था के रखरखाव और संगठन के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की सराहना की।

अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के तीसरे टर्मिनल से शिवाजी पार्क स्टेशन तक के लिए एयरपोर्ट मेट्रो में 15 मिनट का सफर करने वाले नायडू ने संवाददाताओं को बताया, मुझे लगता है कि जल्दी और आराम से पहुंचने की इच्छा रखने वालों को लिए यह यातायात का सर्वोत्तम साधन है। यह :दिल्ली: मेट्रो या देश की दूसरी मेट्रो रेलें आधुनिक भारत का प्रतीक हैं। हमारे लोगों में क्षमता और बुद्धि है। यदि हम उन्हें पर्याप्त प्रोत्साहन और अवसर दें तो वे चमत्कार करके दिखा सकते हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com