अल्पसंख्यकों की रक्षा का दायित्व पूरा करे श्रीलंका : अमेरिका
वॉशिंगटन : अमेरिका ने श्रीलंका में हिंसा की हालिया घटनाओं की निंदा की है और राजपक्षे सरकार से मजहबी अल्पसंख्यकों की रक्षा का दायित्व पूरा करने के लिए कहा है।विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी ने संवाददाताओं को बताया, ‘श्रीलंका में जारी हिंसा की अमेरिका निंदा करता है। पिछले दिनों में वहां भड़काऊ भाषण से हिंसा फैली और कई लोगों की जान चली गई, कई लोग घायल हुए और संपत्ति का नुकसान हुआ जिससे हम चिंतित हैं।’
उन्होंने कहा, ‘हम श्रीलंका सरकार से सभी नागरिकों की रक्षा, उनके पूजा स्थलों की रक्षा सहित मजहबी अल्पसंख्यकों की रक्षा का उसका दायित्व पूरा करने, हिंसा की घटनाओं की पूरी जांच करने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के दायरे में लाने का आग्रह करते हैं।’
जेन साकी ने कहा, ‘हम सभी पक्षों से हिंसा से बचने, संयम बरतने और कानून का पालन करने का आग्रह करते हैं। अमेरिका सरकार उन लाखों श्रीलंकावासियों के साथ है जो एक शांतिपूर्ण और एकीकृत देश चाहते हैं।’

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com