सरकार ने बढ़ा रेल किराया लिया वापस
मुंबई:
रेल किराए में भारी बढ़ोत्तरी को लेकर चौतरफा हमला झेल रही केंद्र सरकार
आखिरकर झुंक ही गई। सरकार ने मुंबई लोकल ट्रेन के किराए में बढ़ोत्तरी को
वापस लेने का फैसला किया है। मुंबई लोकल रेल किराया में की गई बढ़ोत्तरी को
आज रेल मंत्री ने वापस ले लिया।इससे पहले रेल किराए में भारी बढ़ोत्तरी को
लेकर भाजपा और शिवसेना सांसद रेल मंत्री से मुलाकात की थी। जिसका परिणाम
यह है कि रेल मंत्री ने रेल में किराया कम करने का फैसला लिया है।
सरकार ने 80 किमी. तक सेकेंड क्लास में किराया बढ़ोत्तरी नहीं करने का फैसला किया है। यह सिर्फ मुंबई के लिए ही नहीं बल्कि यह राहत मुंबई के साथ-साथ दिल्ली और कोलकाता के लिए भी लागू होगी। रेलवे द्वारा जारी नए सर्कुलर के अनुसार रेल अनारक्षित टिकटों के किराए में बढ़ोत्तरी 28 जून से लागू होगी, जिसे पहले की घोषणा में 25 जून को लागू करने की बात कही गई थी।
आरक्षित सीटों के लिए नया किराया 25 जून से ही लागू हो जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने रेल किराए में 14.2 प्रतिशत की भारी भरकम बढ़ोत्तरी की थी जिससे लोकल ट्रेनों के किराए में भारी बढ़ोत्तरी हो गई थी। मंथली पास में अब 14.2 फीसदी बढ़ोत्तरी होगी। रेल किराए में इस बढ़ोत्तरी की वजह से पहले मंथली पास का किराया लगभग दोगुना हो गया था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com