-->

Breaking News

आलीशान मकानों में रहने के आदी हो गए हैं केजरीवाल

नई दिल्ली: कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने सिविल लाइंस इलाके में अरविंद केजरीवाल के नए आवास के मुद्दे पर यह कहते हुए पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला बोला कि आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख को गरीबों का धन बर्बाद कर आलीशान मकानों में रहने की आदत हो गई है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा, ‘‘राजनीति का अनुचित फायदा उठाकर और गरीबों एवं करदाताओं के मेहनत से कमाए धन का इस्तेमाल कर अरविंद केजरीवाल किराए के तौर पर हर महीने 85,000 रुपए का भुगतान कर रहे थे।

कोई भी आम आदमी सिविल लाइंस इलाके में 800 गज के मकान में रहने का साहस नहीं कर सकता।’’  शर्मा ने कहा कि हनुमान रोड पर ‘आप’ का दफ्तर भी एक विवादित संपत्ति है। ऐसा लगता है कि केजरीवाल ने विवादित संपत्ति का इस्तेमाल कर हमेशा कानून तोड़ते रहने का फैसला किया है।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि किराए के तौर पर 85,000 रुपए चुकाने से बचने के लिए केजरीवाल तिलक लेन स्थित अपना आवास अपनी पत्नी के नाम पर करवाना चाहते थे क्योंकि वह आयकर आयुक्त के पद पर पदोन्नत होने वाली हैं जिसके बाद वह उस मकान में रहने के लिए अधिकृत हो जातीं।

शर्मा ने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि केजरीवाल की पत्नी 1994 बैच की भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी हैं और मौजूदा कानून के मुताबिक अभी उन्हें सी-2 श्रेणी का मकान आवंटित नहीं किया जा सकता। 1994 बैच के अधिकारियों को अभी सिर्फ बी-2 श्रेणी का मकान ही दिया जा सकता है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैं विवादित संपत्ति के इस्तेमाल की केजरीवाल की आदत के मामले में सीबीआई जांच की मांग करता हूं।’’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com